
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने धमकी देकर उसे वहीं छोड़ दिया और खुद फरार हो गया। लड़की जब घर पहुंची तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएसपी ईश सिंघल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीडि़ता के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। पीडि़ता के पिता माली का काम करते हैं।
शहर के चप्पे-चप्पे में सीसीटीवी कैमरे होने के दावे करने वाली पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी कौन था। पुलिस ने अभी तक शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज
एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 341, 363, 506 व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।