
दरअसल, हजीरा के सिविल अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर बंद पड़ा हुआ है। इसे शुरू कराने के लिए कांग्रेस नेताओं ने अनौखा विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व कांग्रेस विधायक प्रधुम्न सिंह बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ हजीरा के सिविल अस्पताल पहुंच गए। पूर्व विधायक ने यहां ऑपरेशन थिएटर और जरुरी संसाधनों के लिए जनसहयोग चिकित्सा कार्यक्रम शुरु कर दिया। जिसके तहत क्षेत्र के हर व्यक्ति से एक-एक रुपए अस्पताल के लिए दान मांगने लगे।
जिला प्रशासन और स्वास्थ महकमे के अफसर पहुंचे तो उनकी पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह से तीखी नोंक-झोंक हुई। इसके देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचा दिया/जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक को 15 अगस्त तक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर शुरु करने का भरोसा दिलाया, जब कहीं जाकर हंगामा शांत हुआ।