
युवक का नाम फिडेल लोपेज बताया गया है। वह 26 साल का है। 31 साल की लड़की मारिया नीमेथ उसकी गर्लफ्रेंड थी। मारिया शादीशुदा थी लेकिन उसने अपने पहले पति को छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार लोपेज ने तथ्य छिपाने की कोशिश की और इस मौत को सामान्य बताया। उसने कहा कि सेक्स के दौरान बाथरूम में घटना हो गई। हालांकि पुलिस ने उससे पूछताछ जारी रखी। उसके घर को सर्च किया गया। उसके बाद जो दृश्य देखा गया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए।
उसके घर से खून से सनी चादर मिली। उसके बाद लोपेज ने पुलिस को सारी सच्चाई बताई। उसने कहा कि सेक्स के दौरान उत्तेजना में वो बार बार अपने पहले पति का नाम ले रही थी। यह सुनकर वह आपे से बाहर हो गया। गुस्साए युवक ने बीयर की बोतल घुसाकर उसका पेट फाड़ दिया और अपने हाथों से युवती आंतें बाहर निकाल दीं। इससे पहले उसे यौन प्रताड़ना दी गई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे आजीवन कैद की सजा दी। लोपेज ने अपने परिवार और लड़की के परिवार वालों से माफी मांगी है। लोपेज के परिवार वालों ने भी लड़की के परिवार वालों से माफी मांगी।