ग्रहमंडल के सरताज भगवान सूर्यदेव 17 अगस्त से अपनी स्वराशी में भ्रमण करेंगे। इसे सिंह संक्राति भी कहते है वहां 19 अगस्त तक ये राहु के साथ इसके बाद 25 अगस्त से 15 सितम्बर तक बुध तथा मंगल भी सिंह राशि मॆ साथ मॆ रहेंगे 25 अगस्त तक इन पर वक्री तथा इसके पश्चात मार्गी शनि की दृष्टि रहेगी। आइये देखते है उपरोक्त ग्रह सम्बंध विश्व व्यापार जलवायु तथा सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा। सूर्य, बुध, मंगल का सिंह राशि मॆ एकसाथ बैठना राज्यपक्ष के लिये शुभ संकेत है। राजकीय पक्ष मॆ प्रतिष्ठा होगी। सेना पुलिस को अपने कार्यों मॆ मान सम्मान मिलेगा। आतंकियों को नेस्तनाबूद किया जायेगा। इस कार्य मॆ सेना को विशेष सफलता मिलेगी।
सभी राशियों के लिये फल
*मेष*-राज्य पक्ष से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होंगे।शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा आदि मॆ श्रेष्ठ सफलता का योग।मान सम्मान की वृद्धि का योग।
*वृषभ*-सामाजिक वाद विवादों से बचें।शत्रु पक्ष से सावधान रहें।व्यापारिक कार्यों मॆ अच्छी सफलता का योग।
*मिथुन*-पराक्रम वृद्धि का योग।खेलों तथा साहसी कार्यों मॆ सफलता का योग।शुभ समय यात्रायें सफल रहेगी।
*कर्क*-धन तथा वंश वृद्धि का योग।आर्थिक क्षेत्र मॆ श्रेष्ठ सफलता मिलेगी।मान सम्मान की वृद्धि का योग।
*सिंह*-भवन भूमि राजकीय मान सम्मान के योग।सामाजिक कार्यों मॆ विशेष सफलता के योग।नौकरी रोजगार मॆ प्रतिष्ठा वृध्दि का योग।
*कन्या*-व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।अग्नि विधुत से सावधानी बरतें।शासकीय कार्यों मॆ सतर्कता बरतें।विवादों से दूर रहें।
*तुला*-आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।आर्थिक योग प्रबल।व्यापार परिवार मॆ शुभ कार्यों का योग।
*वृश्चिक*-राज्य नौकरी तथा कामकाज मॆ मान सम्मान तथा वृद्धि का योग।शुभ समय का लाभ लें।
*धनु*-भाग्य पक्ष तथा राज्यपक्ष बुलंद।पिता राज्यपक्ष से शुभ समाचारों का योग।श्रेष्ठ समय।
*मकर*-अग्नि विधुत से सतर्कता तथा वाहन चालन मॆ सावधानी बरतनी होगी।वाद विवादों से दूर रहें।
*कुम्भ*-परिवार व्यापार मॆ सहयोगियों से बनाकर रखें।उग्रता व क्रोध से दूरी बनाकर रखेंगे तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
*मीन*-रोग ऋण व शत्रु पस्त होंगे।जटिल समस्याओं का निराकरण होगा।
*विशेष*-जिन्हे सूर्य की महादशा चल रही है उन्हे उपरोक्त परिणाम विशेष तौर पर प्राप्त होंगे।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931