
डीएसपी (ईस्ट) सतीश कुमार ने बताया, विकास लॉ ग्रेज्युएट है और चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में रहता है। वहीं आशीष भी लॉ स्टूडेंट है और दोनों दोस्त हैं। दोनों को आईपीसी की धारा 354 डी के तहत गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है।
महिला ने बताया है कि वह अपनी कार में थी, तभी देखा कि सफेद रंग की सफारी में दो युवक उसका पीछा कर रहे हैं। यह रात करीब 12.35 बजे का घटनाक्रम है। महिला ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूप में फोन लगाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे सेक्टर 9 से बीयर पीकर आ रहे थे।