
दरअसल, 25 साल पहले एक हिन्दू युवक ने मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद समाज व परिवार ने उसका बहिष्कार कर दिया, यहां तक की रिश्तेदारों ने भी नाता तोड़ लिया। पिछले 25 साल से दर-बदर की ठोकरें खाने के बाद अंततः उसने बीवी बच्चों के साथ इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।
इस पूरे घटनाक्रम में इस परिवार द्वारा कलेक्टर को आवेदन भी दिया गया था। मगर प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी न ही इसका समाधान खोजा। लिहाजा बेबस परिवार ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया और हिन्दू धर्म के ठेकेदार देखते रह गए।
राजनगर जिला छतरपुर के फौजदार मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पूरे परिवार के साथ इस्लाम धर्म कुबूल किया है। जिसका दिनांक 21/8/2017 दिन सोमवार को निकाह पढ़ाया गया। इनके 4 लड़के और एक लड़की हैं। सभी लोगों ने इस्लाम कबूल कर लिया है। अब यह व्यक्ति गुलाम मोहम्मद के नाम से जाना जाएगा।