
मामला भोपाल के चूनाभट्टी थाना इलाके का है। यहां छत्रपति शिवाजी कालोनी में आयुषी के माता पिता रहते हैं। आयुषी अपने मायके में ही थी जब यह घटना हुई। पुलिस का कहना है कि मृतिका आयूषी सक्सेना गांधी मेडिकल कालेज से पीजी कर रही थी। उसने बीते जनवरी माह में डॉ. आदित्य शर्मा के साथ लव मैरिज की थी। पुलिस का कहना है कि मृतिका का पति आर्मी डॉक्टर है, जिसकी वर्तमान पोस्टिंग कश्मीर में है।
पुलिस का कहना है कि शादी के बाद से डॉ. आयूषी अपने ससुराल में रह रही थी। करीब 15 दिन पहले वो अपने मायके आई थी। आयुषी के परिजनों का आरोप है कि उसकी लवमैरिज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे और उसे प्रताड़ित करते थे। इसीलिए वो ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। बयानों के अलावा पीएम रिपोर्ट के बाद ही जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।