
एमपीनगर टीआई संजय सिंह बैंस ने बताया कि लखेरापुरा चौक में रहने वाली 32 वर्षीय रेणुका पति संजय मित्तल गृहणी थी। उनके पति लखेरापुरा चौक के थोक कपड़ा व्यापारी हैं। रेणुका छह वर्षीय बेटी के साथ अपनी एक्टिवा गाड़ी से मॉल में शॉपिंग करने आई थी। उसने थर्ड फ्लोर पर बेटी को अमीबा कैंपस (गेम जोन) में खेलने के लिए छोड़ दिया और खुद बाहर टेन डाउनिंग स्ट्रीट रेस्टोरेंट के सामने रैलिंग के पास आ गई। यहां मोबाइल फोन पर बात करने लगी।
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) August 22, 2017फिर फोन अपने बेग में रखकर नीचे कूद गई। अफरा-तफरी के बीच महिला को जेपी अस्पताल में ले जाया गया। यहां से उसे नर्मदा अस्पताल रैफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एमपी नगर पुलिस ने इसे खुदकुशी माना है लेकिन परिजनों ने कहा है कि इससे इनकार किया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में महिला कूदते हुए दिख रही है।
नहीं थे कोई सुरक्षा गार्ड
डीबी सिटी में रोजाना हजारों लोग शॉपिंग पर जाते हैं। महिला जहां से कूदी वहीं पर टेन डाउनिंग स्ट्रीट का रिसेप्शन काउंटर है। आसपास दूसरे रेस्टोरेंट भी है। फिर भी डीबी सिटी प्रबंधन ने कोई गार्ड तक तैनात नहीं किया।
पिता की इकलौती बेटी थी रेणुका
मृतका के पिता डॉक्टर प्रहलाद दास चिरायु मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीएमओ रह चुके हैं। वह अपने पिता की इकलौती बेटी थी। 12 साल पहले रेणुका की शादी लखेरापुरा में रहने वाले संजय मित्तल से हुई थी। संजय अपने भाई विवेक और माता पिता के साथ रहते हैं। रेणुका शहर के प्रख्यात डेंटिस्ट जीडी अग्रवाल की भांजी थी।
पुलिस खोज रही है इन सवालों के जवाब
खुशबू से क्या बात हुई और क्या उससे कोई विवाद हुआ?
परिजनों ने मोबाइल देने में इतनी देर क्यों की?
परिजन पीएम क्यों नहीं कराना चाहते थे?
महिला बच्ची को अकेले छोड़कर क्यों गई?
दोपहर में किससे फोन पर विवाद हुआ था?
(एमपी नगर पुलिस के हवाले से)
सीसीटीवी फुटेज में कूदने का वीडियो
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। जिसमें महिला थर्ड फ्लोर से कूदती साफ नजर आ रही है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।