
रिया कोलकता की रहने वाली हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ एक अच्छी मॉडल भी हैं। उन्होंने 2001 में फिल्म स्टाइल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वे शरमन जोशी और साहिल खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद रिया कयामत और झंकार बीट्स में भी नजर आईं। इसके अलावा वे बंगाली और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं।
हाल ही में वे एक शॉर्ट फिल्म में नजर आईं, इसमें उन्होंने एक लेस्बियन लवर का किरदार निभाया है। जल्द रिया एकता कपूर की एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की माने तो रिया 'बिग बॉस सीजन 11' में दिखाई दे सकती हैं।
रिया 35 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती को देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि उनकी उम्र इतनी है। वे एक्टिंग के बजाय अपनी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। कभी उनके एमएमएस तो कभी लेस्बियन के किरदार को लेकर रिया हमेशा से ही चर्चा में बनी रहती हैं।