![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEheYPqYx0NzB1oa1kI9_t-uxMCnf8iahS2y6FncbYZxRhnMt90-lvphxz-T6ZgykPyKrNNOESJiJAachNBW27gwAPDMNDKIWJL59R7yfBc89XYRSZpQrs1CYi_tis4oD2RmmR0t6duB4Mw/s1600/55.png)
महिला मूल रूप से गाजियाबाद की रहने वाली है और इंटरव्यू के लिए मुंबई गई थी। उसने अंधेरी से पर्ले जाने के लिए शेयर ओला कैब बुक किया था। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वो कैब में बैठी तो कैब में दो और लोग थे। शिवाजी पार्क पहुंचने पर वो दोनों लोग उतर गए और कैब में सिर्फ वही अकेली थी। वो मोबाइल में व्यस्त थी कि उसे एहसास हुआ कि कैब रूकी हुई है। उसने जब ड्राइवर की तरफ तो वो दंग रह गई। ड्राइवर उसे घूर रहा था और अपने पैंट की चेन खोल रहा था।
उसने जब ड्राइवर को टोका तो वो चुप रहने को बोला और हस्तमैथुन करने लगा। महिला फौरन कैब का दरवाजा खोलकर कूदी और भागते हुए नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने फौरन पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कैब के ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।