
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क पर थूकते हुए नजर आ रहे हैं। जिसपर संजय सिंह ने लिखा, 'सड़क की सफाई के बाद वंदेमातरम् लगाते हैं भाजपाई, मोदी जी पहले अपने सीएम शिवराज चौहान को तो शिक्षित कीजिए, ये कैसे लगाएंगे वंदेमातरम।
शिवराज सिंह से विभिन्न मुद्दों पर नाराज चल रहे लोगों को यह एक और अवसर हाथ आ गया। सोशल मीडिया पर यह फोटो लगातार वायरल हो रही है। लोग अपने अपने तरीके से शिवराज सिंह पर सवाल उठा रहे हैं। जिस तरह 2003 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाढार कहा था, उसी प्रकार अब सीएम शिवराज सिंह को कई तरह की उपाधियां दी जा रहीं हैं।