
बाबूलाल गौर ने सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह कहा है कि उन्हें अपनी नर्मदा परिक्रमा के उद्देश्य को साफ करना चाहिए कि उनकी परिक्रमा धार्मिक यात्रा है या राजनैतिक। उन्होंने दिग्विजय सिंह को सलाह दी है कि अगर उनकी यात्रा राजनैतिक है तो वो हैलीकॉप्टर या बस का उपयोग कर घूम लें और अगर धार्मिक यात्रा है तो नंगे पैर चलें और सब छोड़ दें। उसके बाद कभी राजनैतिक यात्रा न करें। उन्होंने दिग्विजय सिंह से कहा है कि अगर सत्ता पाने के लिए नर्मदा परिक्रमा कर रहे तो 2018 में महाभारत के लिए तैयार रहें।
वहीं बाबूलाल गौर ने शिवराज सिंह की नर्मदा सेवा यात्रा को शाही यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह की नर्मदा सेवा यात्रा धार्मिक नहीं थी। उन्होंने कहा कि वो खुद और सीएम शिवराज सिंह नर्मदा सेवा यात्रा में हेलीकॉप्टर से जाते थे। इसलिए वो यात्रा धार्मिक यात्रा नही, शाही यात्रा थी।