
प्रोफेसर मंडल ने इससे पहले मथुरा में हुए एक महिला के रेप के मामले में भी भगवान के प्रति भद्दी टिप्पणी की थी। पुलिस के अलावा हिंदू संगठन भी प्रोफेसर मंडल की तलाश कर रहे हैं। हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। दरअसल, प्रोफेसर मंडल ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब भारत में नवरात्रि की धूम है। अपने इष्ट देवताओं के प्रति इस तरह के शब्द किसी भी धर्म में स्वीकार नहीं किए जा सकते। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई बयान नहीं आया है।
प्रोफेसर केदार कुमार मंडल मूलत: झांसी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। इससे पहले वो जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। प्रोफेसर मंडल ने इससे पहले भी हिंदू देवी देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां की हैं। प्रोफेसर मंडल दिव्यांग है एवं आरक्षण का समर्थन करता है। उसे राजनीति का शौक है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है।