
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अरुण शोरी की ताल में ताल मिलाते हुए कहा कि केंद्र सरकार बातें और वायदे तो बहुत कर रही है लेकिन भाषण देने से कुछ नहीं होता। कुछ कर के दिखाना होता है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता वर्तमान में हालात से अलग है। अगर यही हालात रहते हैं, तो 2019 में होने वाले चुनावों में जीत हासिल करना टेडी खीर होगी।
शत्रुघ्न सिन्हा, यही नहीं रुके, उन्होंने शंका जताई कि ताजा हालात ऐसे हैं कि 2019 से भी पहले चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालात को दरुस्त करने की आवश्यकता है, वर्ना इसका फर्क उन राज्यों पर भी पड़ेगा, जिनमें अभी चुनाव होने वाले हैं। बता दें कि पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल था। अब इस कुनबे में अरुण शौरी और शत्रुध्न सिन्हा जैसे दिग्गज नेता भी जुड़ गए हैं।