
अब वह किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड के खासे नजदीक हैं। शाहिद अफरीदी जिनके नाम वनडे में 351 छक्के हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 72 मैचों की 64 पारियों में 63 छक्के लगाए हैं। अब रोहित इस रिकॉर्ड के खासे नजदीक हैं। अगर रोहित पांचवें वनडे में 11 छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह इस रिकॉर्ड को अभी अपने नाम कर लेंगे वरना उन्हें एक से डेढ़ साल का इंतजार करना पड़ सकता है।
इसके अलावा वह अफरीदी के सबसे तेज 150 वनडे छक्कों के रिकॉर्ड के भी काफी नजदीक हैं। अफरीदी के नाम वनडे में 163 पारियों में 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित अगर नागपुर वनडे में 9 छक्के लगा देते हैं तो वह 162 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और नंबर 1 बन जाएंगे।