![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhDre95iEz0ZTDIIKJFTSpgaOHG8eLw4Nia6zOADKAOg-SnWAEtIyylMKItdpf2xrdPqkYerHovziOA-xj6avyVU1Laj_EuI3plhIbWnRNTYqp7J2lSqtXSlj5yidNe72xYbcnUILR9iwhk/s1600/55.png)
वार्ड 83 से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीना की पत्नी मनफूल मीणा भाजपा पार्षद और जोन अध्यक्ष हैं। यहां पर गत दिनों मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित होना था, लेकिन अचानक इसे वार्ड 80 में कर दिया गया था। इसके बाद से ही रामेश्वर शर्मा का खुला विरोध शुरू हो गया। वे आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम हमला कर रहे हैं। उनके भतीजे ने तो दो पार्षद व मंडल अध्यक्ष को इनके वार्ड में नहीं आने की खुली चेतावनी सोशल मीडिया में दे दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने हुजूर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के दर्द को समझने के लिए भाजपा नेता भगवानदास सबनानी से हुजूर क्षेत्र का दौरा करने के लिए कहा है एवं कार्यकर्ताओं को घुटनभरी जिंदगी से निजात दिलाने की अपील की है।
बता दें कि अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रामेश्वर शर्मा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वो लगातार विधानसभा में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जनता से जुड़े रहने की कोशिश की जा रही है परंतु बीत रोज उनके खिलाफ बैनर टांग दिए गए। बताया गया कि कोलार में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पाईं हैं। उधर रामेश्वर शर्मा का शक्तिप्रदर्शन जारी है तो इधर रामेश्वर के विरोधियों को शक्तिशाली बनाया जा रहा है।