
BJP Rajasthan नाम का यह मोबाइल एप एन्ड्रॉयड फोन के लिए Google Play Store पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं उपलब्ध है। भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि इस एप में भाजपा के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, मोर्चा-प्रकोष्ठों की टीम की जानकारियां उपलब्ध रहेगी।
इस एप पर पार्टी से जुड़ी खबरें, मुख्य आयोजन, सरकार की उपलब्धियां एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने विश्वास जताया है कि यह एप निश्चित ही पार्टी एवं सरकार के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अपने मोबाइल में यह एंड्राइड एप INSTALL करने के लिए यहां क्लिक करें