
गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नागेशिया साल 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने कोलेबीरा विधानसभा सीट से 2014 में चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उसमें उन्हें हार का मुंह होना पड़ा था। वह झारखंड भाजपा समिति (एससी/एसटी प्रकोष्ठ) के कोषाध्यक्ष थे।
ज्ञात हो कि पूर्व नक्सली कमांडर रहे मनोज नागेशिया जेल से रिहा होने के बाद समाज की मुख्यधारा में लौट आए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अपराधियों को जल्द पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।