![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_4_nlzy5FHvDgYbVMW4NfWf-nWPk9zfKP9Tg28nPsimfCVMagbLDXyGWWnaX4IihsgIRC_B4uD03TdZRlw4hyphenhyphenlLqysMcfGfP9WYEkQUpJZ4f8nORzMfF9G22KFT2Ym4A0ikM20syc3ZtW/s1600/55.png)
मंत्रालय ने कहा है कि अपराधियों को समय पर कठघरे तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित करना होगा। राज्यों को दिए निर्देश में गृह मंत्रालय ने कहा है कि "लोकतंत्र का चौथा स्तंभ महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करता है कि नागरिकों को संविधान में मुहैया कराए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार हासिल है।
नागरिक बिना किसी भय के स्वतंत्र रूप से अपना विचार रख सकते हैं। पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराना राज्यों का कर्तव्य है। क्योंकि पत्रकार यह सुनिश्चित करते हैं कि जनता की आवाज हुक्मरानों तक पहुंचे। वहीं देश के सामने सच्चाई लाने के लिए भी वो खतरे मोल लेते हैं।