
8 अक्टूबर को दर्ज कराया था मामला
8 अक्टूबर को महिला थाने में एक पीड़िता ने शादीशुदा पास्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस में दूसरी पीड़िता के साथ हुई घटना की भी जानकारी है। पास्टर की पत्नी पर आरोप लगाया कि केस करने के बाद दोनों को धमकी मिल रही है। दोनों पीड़िताओं को जान का खतरा है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। कुछ दिन पहले दोनों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि जांच में सही पाए जाने के बाद पास्टर को अरेस्ट करने के साथ ही जेल भेज दिया गया। पास्टर NGO भी चलाता है।
दो-तीन माह से कर रहा था यौनशोषण, अबॉर्शन भी कराया
दोनों महिलाओं का आरोप है कि वे करीब छह माह से चर्च से जुड़ी थीं। वहां जाकर प्रेयर करती थीं। महिलाओं के मुताबिक, प्रेयर के दौरान प्राइवेट पार्ट को टच करते थे। यही नहीं कहते थे कि ऐसा करने से शरीर में मौजूद शैतान भाग जाएगा। सदोनों का आरोप है कि पिछले दो-तीन माह से यौन शोषण करने के साथ ही अश्लील हरकत करता था। मना करने पर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो फादर ने राजा बाजार स्थित एक हॉस्पिटल में उसे ले जाकर अबॉर्शन कराया।