
सीनियर पुलिस अफसर मधुसूदनमूर्ति ने बताया कि महिला रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन के नजदीक फुटपाथ पर पेड़ की छांव में आराम कर रही थी। तभी गांजी शिव (21) उसके पास आया। पहले उसने महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद उसका रेप किया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह नशे में था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विक्टिम का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। विक्टिम की दिमागी हालत ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले वो घर छोड़ चुकी है।
वीडियो बनाने की बजाय करनी चाहिए थी मदद
वीडियो के मुताबिक, जब गांजी शिव महिला के साथ गलत हरकत कर रहा तो वहां कई लोग मौजूद थे। एक शख्स महिला के पास से गुजरा तो उसने मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया पर घटना को लेकर यूजर्स में गुस्सा है। एक एक्टिविस्ट ने कहा कि रिक्शा ड्राइवर को वीडियो बनाकर पुलिस को देने की बजाय महिला की मदद करनी चाहिए थी।