भोपाल समाचार की खबर का असर हुआ है। मप्र नागरिक आपूर्ति निगम के असिस्टेंट जनरल मैनेजर राजेश शिवा को सस्पेंड कर दिया गया। राजेश शिवा पर अपनी अधीनस्थ महिला कर्मचारी के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एजीएम ने महिला कर्मचारी को मनचाही पोस्टिंग का लालच दिया और यौन शोषण किया।
विदित हो कि राजेश शिवा को कल एमपी नगर पुलिस ने आपूर्ति निगम की एक कम्प्यूटर आॅपरेटर के साथ बलात्कार, मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था। राजेश शिवा द्वारा इस महिला कम्प्यूटर आॅपरेटर के साथ कथित रूप से कल मंगलवार दोपहर को बाल पकड़कर मारपीट की गई थी। इसके बाद महिला ने राजेश शिवा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी।
महिला द्वारा दर्ज कराए गए अपने बयान में आरोप लगाया गया है कि जून 2016 को राजेश शिवा पीड़ित महिला का ट्रांसफर अपने डिपार्टमेंट में करने का झांसा दिया था। वह अक्सर महिला के साथ आॅफिस में अश्लील छेड़छाड़ किया करता था।
महिला का आरोप था कि अगस्त 2017 में राजेश शिवा उसे अपने साथ सीहोर स्थित क्रीसेंट होटल ले गया था। यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। कल मंगलवार को राजेश ने महिला के साथ कथित रूप से बाल पकड़कर मारपीट भी की थी।