![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnL4NbfHNgXFFt12QDOPKHylxggVcKEkx5gnkylo641vX2DaqSQYY6NpLAQNWy0TjH96YoeZwgC_oGH1QehK-Ww4tJmL0xI9H30liyhIeYjFQUy6fBw7y-eX4VPEAOl8i8GHoHZX0vdCS-/s1600/55.png)
घटना मोघट थाना क्षेत्र के इमलीपुरा का है। महिला ने बताया कि परिवार में लंबे समय से परेशानियां चल रहीं थीं। पति और बच्चों के हमेशा बीमार रहते हैं। इसी के चलते वह तांत्रिक अमीरूद्दीन पिता वजीर खान निवासी खानशावाली के पास पहुंची। तांत्रिक से उसने पति व बच्चों की सलामती के लिए तांत्रिक क्रिया करने के लिए कहा।
तांत्रिक अमीरूद्दीन ने महिला की इस मजबूरी का फायदा उठा लिया। तांत्रिक ने महिला को पहले जादू टोना करके धमकाया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि वह उसके पति व बच्चों को जान से मार देगा। कई बार उसने पति व बच्चों के साथ मारपीट भी की।
तांत्रिक से तंग आकर बुधवार को रात में महिला मोघट थाने पहुंची। यहां उसने तांत्रिक अमीरूद्दीन की शिकायत की है। मोघट पुलिस ने तांत्रिक पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।
दो दिन तक करता रहा दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2017 को तांत्रिक अमीरूद्दीन महिला को इमलीपुरा में वसीम नाम के व्यक्ति के घर ले गया। यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। दो दिन तक महिला को उसने यहां रखा। सूत्रों के अनुसार कि तंत्र मंत्र के नाम पर काफी समय से तांत्रिक का यह खेल चला आ रहा था। जादू टोने के नाम पर महिलाओं से वह रुपए भी वसूलता। उसके यहां महिलाओं के अलावा पुरुष भी आते। पुरुषों से वह सभी के सामने मिलता और महिलाओं से अकेले में मिलता था।