
सफाई में मिली पति की पहली शादी की तस्वीर
विद्या नगर निवासी 26 वर्षीय संध्या दांगी मूलत: सीहोर की रहने वाली हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम महिला पुलिस थाने में पति रूपेश दांगी के खिलाफ धोखे से दूसरी शादी करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। विद्या के अनुसार रूपेश जबलपुर में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (एसीआईओ) हैं। उनसे 28 मई 2015 में रायसेन के एक मंदिर में शादी हुई थी। शादी के बाद वे उनके साथ शहडोल चली गई। शादी के तीन महीने बाद घर में साफ-सफाई के दौरान रूपेश की एक पुरानी फोटो और एफआईआर मिली। फोटा उनकी करीब 11 साल पहले हुई पहली शादी की थी। इसके बारे में उन्होंने कभी जिक्र भी नहीं किया था।
पूछा तो पीटने लगे, फोन छीन लिया, घर में कैद कर दिया
एफआईआर में मिले नंबर पर उन्होंने रूपेश की पहली पत्नी मनीषा दांगी से बात की, तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने पहली शादी के बारे में नहीं बताने पर विरोध जताया, तो उनसे ससुराल में मारपीट की जाने लगी। फोन छीनकर उन्हें घर में बंद कर दिया गया और 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। सास-ससुर से लेकर ननद और सभी रिश्तेदारों ने मारपीट की।
पहली पत्नी ने पुलिस की मदद से बचाया
रूपेश की पहली पत्नी मनीषा ने पुलिस की मदद से उन्हें ससुराल से निकालकर भोपाल पहुंचाया। करीब एक साल से मैं उनसे अलग रह रही हूं। वहां से आने के बाद अब वे भोपाल में आकर धमकाते हैं और 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। संध्या के अनुसार पिता कैंसर के मरीज हैं, जबकि भाई की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदार उस पर आ गई है। इसलिए शनिवार को उन्होंने रूपेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रूपेश के अलावा ससुर श्रीलाल दांगी, सास पुष्पा दांगी, ननद सपना, कोमल, गीता दांगी और अन्य को आरोपी बनाया है।
दो बार की लव मैरिज
रूपेश की पहली पत्नी मनीषा दांगी ने बताया कि वे उज्जैन में एसआई हैं। रूपेश ने रिश्तेदार के यहां एक शादी कार्यक्रम में मिलने के बाद शादी का प्रस्ताव रखा था। उसके बाद उन्होंने दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी की। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। उन्होंने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। यह न्यायालय में विचाराधीन है। रूपेश के खिलाफ विभागीय जांच के चलते मुझे वर्ष 2014 में उससे अलग होना पड़ा था। करीब एक साल पहले उन्हें संध्या का फोन आया, तो उसने रूपेश से शादी की बात बताई। ससुराल में उससे बहुत मारपीट की गई। संध्या से भी रूपेश ने लव मैरिज की थी। संध्या को कई बार समझाने के बाद उसने एफआईआर दर्ज कराई।
नहीं है कोई संतान
मनीषा ने बताया क शादी के 11 साल बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई। यहां संध्या के अनुसार उनके भी अब तक कोई संतान नहीं है। इसके लिए भी उन्होंने रूपेश को ही जिम्मेदार ठहराया है।
जल्द करेंगे गिरफ्तारी
मनीषा दांगी की शिकायत पर रूपेश दांगी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराŸ"ं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने रूपेश दांगी का पद आईबी जबलपुर में डीएसपी का बताया है, जबकि संध्या के अनुसार रूपेश जबलपुर में अस्सिटेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस Ÿ'फिसर के पद पर हैं। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी के लिए टीम जबलपुर भेजी जाएगी।
-नीतू कुलसारिया, विवेचना अधिकारी