
कल मुंबई में आयोजित Filmfare Glamour And Style Awards में भूमि इतने बोल्ड अवतार में पहुंचीं कि सबकी निगाहें उनपर टिक गईं। इस अवॉर्ड शो में भूमि जाने माने डिजाइनर निखिल थंपी के व्हाइट आउटफिट में पहुंची। रेड लिप्स्टिक उनके चेहरे पर चार चांद लगा रहा था।
इसी साल भूमि ने एक के बाद एक दो-दो सुपरहिट फिल्में दी हैं। भूमि इस साल 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आई थीं। इस फिल्म में उनके एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। जल्द ही भूमि अभिषेक चौबे की फिल्म में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम है Sone Chidaiya.