![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg2JKVV2A5IjyQ-9VDtsdHA5dKEkvxp4eq2gkiJUDVbCMZjpA_tZOqwignyKwRK9eHbgJcquB8uGIhxAE5a1APt9gKn8d-a3ils6lMknQyVrmzbKRuHQLAv88a-Csep4w7kqt1nADVo8E0/s1600/55.png)
अपराधियों ने उनके बिल्कुल समीप पहुंचकर नजदीक से चार गोलिया उनके सिर में दाग दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए। राजद के पूर्व नेता की हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने हसनपुर - बिथान मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।
वहीं पुलिस हत्या मामले में विजय यादव को किया गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हर घर नल योजना में बोरिंग लगाने को लेकर वर्चस्व को लेकर हत्या होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शव के साथ आक्रोशित लोगों ने हसनपुर-बिथान सड़क को किया जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन करते हुए कैंप कर रही है।