
प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के जिला संयोजक घोषित
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत की सहमति से प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला ने प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की है। श्री महेश शर्मा उज्जैन नगर, श्री माखन सिंह राणावत रतलाम, श्री सत्यनारायण मिश्रा सिंगरौली, श्री नीरज नापित शहडोल, श्री प्रभात चतुर्वेदी उमरिया, श्री द्वारका प्रसाद उपाध्याय अनूपपुर, श्री शरद डेकारे बालाघाट, श्री वासुदेव गुप्ता भोपाल ग्रामीण, श्री योगेश पटेल रायसेन, श्री रामनारायण विश्वकर्मा विदिशा, श्री जगन्नाथ यादव खण्डवा, श्री मनोज पाल खरगौन, श्री निखलेश गोस्वामी अलीराजपुर, श्री प्रमोद मोदी झाबुआ, श्री कमल यादव धार,
श्री जगदीश नारायण त्रिवेदी उज्जैन ग्रामीण, श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत शाजापुर, श्री विक्रम भटनागर मंदसौर, श्री प्रेमसुख पाटीदार नीमच, श्री जगन्नाथ डहरिया बैतूल, श्री भैरवप्रसाद गोले बडवानी, श्रीमती सुधारानी शर्मा देवास, श्री सुशील वर्मा ग्वालियर नगर, श्री के.के. चौरसिया ग्वालियर ग्रामीण, श्री आशुतोष शर्मा शिवपुरी, श्री राधामोहन माथुर गुना, श्री आशीष कुलश्रेष्ठ मुरैना, श्री दलवीर सिंह तोमर भिण्ड, डॉ. आशाराम अहिरवार दतिया और श्री धीरज सिंह राणा को आगर जिले का जिला संयोजक मनोनीत किया है।