ऐसी ख़बरे हैं की विराट और अनुष्का विवाह के लिये विदेश गये है विवाह के लिये। काफी समय से उनके बीच प्रेम सम्बंध चल रहा था। आइये देखते है दोनो की कुंडली और उनके आगे का भविष्य। दोनों की कुण्डलियों को एक साथ देखने से पता चलता है कि अनुष्का के ग्रहयोग, विराट से ज्यादा अच्छे हैं। विराट की कुण्डली में उतार चढ़ाव दिखाई दे रहे हैं परंतु अनुष्का शर्मा का भाग्य उन्हे सफलता दिलाएगा। यह संयोग विराट के व्यवहार में भी परिवर्तन लाएगा।
अनुष्का शर्मा / ANUSHKA SHARMA HOROSCOPE
अनुष्का शर्मा काफी प्रतिभावान और तेजस्वि कलाकार है। उनके ग्रहयोग ये बताने के लिये काफी है। पत्रिका मे सूर्य और मंगल उच्च राशि के है। पूर्णिमा का जन्म है। सूर्य, बुध, गुरु एक साथ स्थित हैं। फिल्म इंडस्ट्री के स्वामी शुक्र और चंद्र क्रमशः वृषभ और तुला राशि मे है। राहु केतु कुम्भ और सिंह राशि मे है। शनि देव गुरु की राशि धनु मे बैठकर गुरु की पूर्ण दृष्टि मे है वर्तमान मे गुरु की दशा मे चल रही है जो 2023 तक चलेगी। यह दशा अनुष्का के लिये परमकारक है। इसी दशा ने फिल्मी दुनिया मे सफलता मान सम्मान और पुरुस्कार के साथ विराट जैसा दूल्हा दिलाया। यदि स्त्री की पत्रिका मे गुरु परमकारक हो तो उसका जीवन सुखमय बीतता है।
विराट कोहली / VIRAT KOHLI HOROSCOPE
विराट इस समय राहु की दशा मे चल रहे है राहु की महादशा खिलाड़ी वर्ग को अपार सफलता देती है जो विराट पा रहे है। पत्रिका मे शुक्र बुध का राशि परिवर्तन है, सूर्य बुध का बुधादीत्य योग है गुरु शुक्र का नवपंचम योग वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से शुभ है।
दोनो का मिलान
विराट की तुलना मे अनुष्का की कुंडली ज्यादा शक्तिशाली है। जो विराट को सहयोग भी करेगी। विराट की राहु दशा अपने समय काल मे उतार चढ़ाव लायेंगी परन्तु अनुष्का का भाग्य उन्हे बल देगा। चीकू (विराट) को अपने व्यवहार मे काफी बदलाव लाना होगा। जो अनुष्का के कारण सम्भव है।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931