
जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को प्रीति ने राजसिंह नाम के लड़के के साथ इलाहाबाद जाकर शादी कर ली और उसके तुरंत बाद खुद ही इलाहाबाद जीआरपी थाने पहुंच गई। इलाहबाद जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक, इटारसी जीआरपी के एएसआई ने लड़की के बयान लिए। प्रीति ने मुंबई के रहने वाल टीचर छत्रपति शर्मा के साथ 23 नवंबर को हुई शादी को अपनाने और मुंबई जाने से इंकार कर बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कही।
ट्रेन से लापता हो गई थी
23 नवंबर को सिंगरौली में मुंबई के छत्रपति शर्मा की शादी प्रीति के साथ हुई थी। 25 नवंबर को 40 बारातियों के साथ दुल्हन प्रीति को लेकर ट्रेन से मुंबई जा रहे थे। इटारसी में प्रीति ट्रेन से लापता हो गई। इसकी शिकायत जीआरपी थाने में हुई थी। थाना प्रभारी के मुताबिक, लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। युवती को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।
ग्रेजुएशन भी नहीं हुआ
बता दें, प्रीति सिंगरौली के रहने वाली है। वे बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। इससे पहले जिस लड़के से प्रीति की शादी हुई थी वो मुंबई में टीचर था।