
जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की एक बड़ी महिला नेता किसी काम के लिए बरनाला आई हुई थी। पहले से ही उसके पीछे कुछ लोग लगे हुए थे। महिला नेत्री को आरोपियों ने बरनाला में घेर लिया और उसे लाठियों, बेसबाल और तेजधार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों के साथ एक महिला भी थी जो पहले तो महिला नेता की छाती पर बैठकर उसे पीटती रही फिर उसके कपड़े फाड़ दिए और नग्न करके वीडियो बनाया।
यही नहीं उनके साथ आए एक व्यक्ति ने महिला नेता के बाल काट डाले। अकाली नेत्री शोर मचा रही थी, लेकिन एक व्यक्ति ने उसके पेट में डंडे से वार किया। इन लोगों ने अकाली नेत्री की टांगे व बाजूएं तोड़ दीं और फरार हो गए। उन्हें पहले स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और उसके बाद गंभीर हालत देखते डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है।