
उन्होंने कहा कि हमें अपने नेता पर पूर्व विश्वास है। वह हार को जीत में तब्दील करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी की जल्द ही ताजपोशी होने वाली है और अब वो कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दावेदार है। इसके लिए कांग्रेस कमेटी का चुनाव भी हो चुका है।
राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस के खेमे को खासी उम्मीद है। जहां एक तरफ विपक्ष उन्हें हल्का नेता घोषित कर चुका है वहीं कांग्रेसी नेता उन्हें सीढिय़ां चढ़ाने में लगे हैं। कम से कम नवजोत सिंह सिद्धू तो ऐसा जरूर मानते हैं। उनके बयानों से ये साफ है कि राहुल गांधी का कद अब बढ़ गया है और देश की राजनीति में उनकी दखल खास मायने रखती है।