
बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन विराट-अनुष्का के रिश्तेदारों के लिए आयोजित किया गया था। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। ये बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की हस्तियों के लिए होगा। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान और सलमान खान शामिल हो सकते हैं।
न्यू ईयर साउथ अफ्रिका में मनाएंगे
अनुष्का, विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका जाएंगी। वहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दौरे की तैयारी में टीम इंडिया के साथ जुटेंगे। अनुष्का न्यू ईयर का सेलिब्रेशन विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही करेंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी। इसके बाद वे एक फिल्म के लिए मुंबई में शाहरुख खान के साथ शूटिंग शुरू करेंगी। विराट दो महीने के लिए साउथ अफ्रीका में रहेंगे। वहां टीम इंडिया को तीन टेस्ट, छह वन डे और तीन टी20 खेलने हैं।