
इनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चैन्नई, हैदराबाद, पटना और भोपाल आदि की ब्रांच शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर जैसे दिल्ली के IFCI टावर की ब्रांच का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नाम नेहरू प्लेस ब्रांच रख दिया गया है। साथ ही इसका ब्रांच कोड भी बदल गया है। पहले इसका कोड 04688 था। अब 32602 हो गया है। वहीं इसका IFSC कोड भी अब SBIN04688 हो गया है। पहले SBIN32602 था।
बैंक ग्राहक के तौर पर आपको बैंक ब्रांच की जानकारी कई जगह देनी होती है। इसमें सबसे अहम होता है IFSC कोड, इसके बिना आप कहीं से भी फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इसी तरह अहमदाबाद की गोपीपुरा ब्रांच को अब सूरत मेन (चौक बाजार) का नाम दिया गया है। अब इसका ब्रांच कोड 488 कर दिया गया है। पहले इसका कोड 2649 था। इसी तरह इसका IFSC कोड भी बदल दिया गया है। अब इसका कोड SBIN00488 हो गया है, पहले SBIN02649 था।
भारतीय स्टेट बैंक की नई लिस्ट DOWNLOAD करने के लिए यहां क्लिक करें