
टाइम्स ग्रुप ने अपने सहयोगी संस्थानों के माध्यम से मूलत: 7 राज्यों को फोकस किया। इस लिस्ट में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरला, एवं आंध्रप्रदेश शामिल हैं। एक आॅनलाइन सर्वे किया गया जिसमें कई तरह के सवाल पूछे गए और नतीजा निकाला गया कि भारत में सबसे लोकप्रिय नेता कौन है। टाइम्स मेगा पोल के नतीजों के अनुसार भारत के 6 राज्यों में लोगों को अब भी नरेन्द्र मोदी पर ही भरोसा है परंतु 1 राज्य ऐसा है जहां मोदी की लोकप्रियता राहुल गांधी से कम हो नजर आ रही है।
केजरीवाल, ममता और ठाकरे के राज्यों में मोदी भारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अरविंद केजरीवाल सरकार वाले राज्य दिल्ली, ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल एवं ठाकरे परिवार के महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता राहुल गांधी या किसी अन्य की तुलना में कहीं ज्यादा है।
दक्षिण भारत में मोदी और राहुल की टक्कर
टाइम्स मेगा पोल के नतीजे कहते हैं कि दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक एवं आंध्रप्रदेश में लोग मोदी को पसंद करते हैं। यहां भी राहुल गांधी या किसी अन्य की तुलना में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है लेकिन तमिलनाडु और केरला में लोगों ने राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी की तुलना में ज्यादा अच्छा नेता माना है।
टाइम्स मेगा पोल पर क्यों भरोसा करें
टाइम्स ग्रुप ने दावा किया है कि इस सर्वे में उनके 5 लाख से ज्यादा पाठकों ने भाग लिया। ये सभी राज्यों में थे और देश के दूसरे हिस्सों में भी थे। इस तरह से टाइम्स ग्रुप ने देश का मूड भांपने की कोशिश की है। यह आॅनलाइन सर्वे 12 से 15 दिसम्बर के बीच किया गया।