![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgNM2Z8IM2oLkUoC9kMIbaiSjtokJ3Wd8vndVdBPYb2g9sydB0iB1DbeZHvoSMiYlmD1YtYY7mg4W-2TMgi-q92yW8q7a5OwgTtiEVAOuzAQOn3b8mfkEMl59B3vtyKGhEBetuKXg6ms9U/s1600/55.png)
राजधानी भोपाल के शाजहानी पार्क में अध्यापकों ने आज सुबह प्रदर्शन शुरू किया था। कहा था कि यह उनका आखरी निवेदन है। प्रदर्शन संविलियन समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर किया गया था। चेतावनी दी थी कि सरकार के ना मानने पर स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद अध्यापकों का एक दल सीएम शिवराज सिंह से मिलने सीएम हाउस गया था।
इससे पहले राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला अध्यापकों ने मुंडन कराया था। महिलाओं का मुंडन आंदोलन देश भर की सुर्खियां बन गया था। इसके कारण कांग्रेस ने भी शिवराज सिंह सरकार पर काफी हमले किए थे। बीते रोज एकात्म यात्रा के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने अपने नर्म रुख के संकेत दे दिए थे। आज घोषणा कर दी।