
राघौगढ़ नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर विधायक जयवर्धन सिंह ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि विशेष सशत्र बल 26 वीं वाहिनी के कमांडेंट रघुवीर सिंह मीना 'गुंडों के सरदार हैं।' जयवर्धन सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि, जिला प्रशासन ने रघुवीर सिंह के सामने घुटने टेक दिए हैं ,फिर चुनाव कैसे निष्पक्षता से संभव है। कमांडेंट रघुवीर सिंह मीना चाचौड़ा से BJP MLA MAMTA MEENA के पति हैं। जयवर्धन सिंह और ममता मीना के बीच का मनमुटाव जग जाहिर है।
रघुवीर सिंह मीना ने जयवर्धन की भाषा को असंवैधानिक करार देते हुए जयवर्धन सिंह के चरित्र पर उंगली उठाई है। कमांडेंट रघुवीर सिंह ने कहा कि वे खुद गुंडे नहीं है बल्कि उन्होंने बड़े स्तर पर गुंडों का सफाया किया है, जिसके चलते खुद तत्कालीन महामहिम डॉ एपीजे कलाम ने उन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया था।रघुवीर सिंह मीना ने विधायक जयवर्धन सिंह के बयान को बचकाना बताते हुए न्यायालय में घसीटने का मन बना लिया। रघुवीर सिंह ने कहा कि उनके मन में जयवर्धन सिंह के प्रति कभी भी दुर्भावना नहीं रही।