
बात करीब 2 वर्ष पूर्व 29 जनवरी 2016 की है। यहां लोक रंग कार्यक्रम मे शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक कलाकारों को पुरूस्कृत करने के अलावा जिला मुख्यालय मे नवीन बस स्टैण्ड बनाने घोषणा की थी। इस दौरान वे स्टेडियम बनाने लोकरंग महोत्सव मनाने सहित एक सैकड़ा घोषणाओं का पिटारा खोल गए थे, लेकिन आज तक एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई। इसी के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पहले मुण्डन कराया फिर पंण्डितों के माध्यम से श्राद्ध कर मुख्यमंत्री की एक घोषणा का तर्पण कर दिया।
दर्जन भर ने कराया मुण्डन फिर हुआ श्राद्ध
युवक कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राहुल, प्रकाश सिंह परिहार, संजय सिंह, कृष्ण देव सिंह के.डी. विनोद चौबे, विकास तिवारी सपाक्स, ललोहर यादव सपाक्स, रंगनाथ सपाक्स, सुभाष द्विवेदी राजू, देवेन्द्र चौहान सपाक्स ने मुण्डन कराकर श्राद्ध किया।