---------

TRUECALLER ने दिखाया झूठा नाम, सब इंजीनियर ठगी का शिकार | CYBER CRIME

MOBILE APP ट्रू कॉलर भारत में सबसे ज्यादा DOWNLOAD होने वाला एप है। लोगों को इसके नाम से प्रतीत होता है कि यह सही जानकारी देता है। जिस नाम से सिम खरीदी गई होती है, वही नाम दिखाता है। रायपुर छत्तीसगढ़ के सब इंजीनियर शिवप्रकाश मिश्रा भी इसी भ्रम का शिकार हो गए। उन्हे एक फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को SBI का कर्मचारी बताया। ट्रू कॉलर पर नंबर पता किया तो वो SBI के नाम से ही दर्ज निकला। सब इंजीनियर ने भरोसा कर लिया और ठगी का शिकार हो गए। 

क्या हुआ घटनाक्रम
रायपुर में ट्रू कॉलर पर भरोसा कर एक सब इंजीनियर 40 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया। जल संसाधन विभाग में पदस्थ शिव प्रकाश मिश्रा को 8901054198 मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अपना परिचय बताते हुए खुद को SBI का कर्मचारी बताया। उसने यह भी कहा कि उनका खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है। कॉल करने वाले शख्स की बातों से पहले तो सब इंजीनियर को शक हुआ। उन्होंने फ़ौरन ट्रू कॉलर एप के जरिये फोन करने वाले व्यक्ति का नाम सर्च किया।

मोबाइल की स्क्रीन पर यह इनकमिंग कॉल SBI के नाम से फोन नंबर दर्ज दिखाया गया। इसके बाद सब इंजीनियर ने ठग पर भरोसा कर लिया और उसे अकाउंट से जुड़ी सारी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उनके फोन पर बैंक से पैसे निकलने का मैसेज आया। ठग उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल चुका था। इसके बाद पीड़ित सब इंजीनियर शिव मिश्रा ने घटना की रिपोर्ट कबीर नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने सब इंजीनियर की शिकायत पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

तो क्या FAKE नाम बता देता है ट्रू कॉलर
साइबर एक्सपर्ट अनुरूप मुखर्जी के मुताबिक अक्सर लोगों को यह धोखा होता है कि ट्रू कॉलर एप में जिस व्यक्ति के नाम से सिम होता है, सर्च करने पर उसकी नामजद पहचान स्क्रीन पर दिखाई देती है। परंतु यह सही नही है। इस एप का नाम ट्रू कॉलर जरूर है परंतु इसकी जानकारी सटीक और सही नहीं होती। दरअसल इसका सोर्स ही अजीब तरह का है। जिस मोबाइल फोन में ट्रू कॉलर एप डाउनलोड होता है, सर्वर उसकी सारी PHONE BOOK अपने डाटा में जमा लेता है और वही प्रदर्शित करने लगता है। इसे ऐसे समझिए कि आपके दोस्त ने नई सिम खरीदी है। आपने उसका नंबर 'NARENDRA MODI' के नाम से सेव कर लिया तो ट्रू कॉलर भी उस नंबर को 'NARENDRA MODI' के नाम से ही प्रदर्शित करने लगेगा। यहां तक कि जो व्यक्ति सिम का मालिक है, उसके कहने पर भी बदलाव नहीं करेगा जब तक कि वो ट्रू कॉलर एप DOWNLOAD नहीं कर लेता। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });