
हमें तुमसे कोई ऐतराज नहीं फिर तुम्हें क्यों हैं
बता दें कि वीडियो में युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वह माफ़ी की गुहार लगाता रहता है, लेकिन लोग उस पर लगातार डंडे बरसाते रहते हैं। पिटाई करने वालों के अलावा मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। पिटाई का शिकार युवक हेलमेट लगाए हुए है। पिटाई करने वाले लोग उसे बार-बार कह रहे हैं, 'तुमने हमारे देवी-देवताओं का अपमान क्यों किया। हमें तुमसे कोई ऐतराज नहीं फिर तुम्हें क्यों हैं।
बताया जा रहा है कि पिटाई का शिकार हुआ युवक विपिन कुमार (VIPIN KUMAR) है। वह इसके पहले सहारनपुर हिंसा के दौरान विवादों में आया था। उस वक्त उसने खुद को भीम आर्मी की युवा विंग का सदस्य बताया था। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया है। विपिन पर आरोप है कि उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर दलितों के घर से देवी देवताओं के पोस्टर और मूर्ति उतरवा दिए थे। इनकी जगह उसने दलितों के यहां बाबा भीमराव आंबेडकर और रविदास के पोस्टर चिपकाए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बाद में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने देवी-देवताओं का अपमान करने पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद विपिन और उसके साथी इस मामले में जेल भेजे गए थे।