
लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़की के शादी से खफा युवक ने छत पर बाल सुखा रही लड़की को जबरदस्ती सल्फास खिला दिया। पुलिस ने अभी लड़की के बयान दर्ज नहीं किए हैं।पुलिस शिकायत में लड़के ने कहा कि वह 12वीं पास है। उसका गांव की एक लड़की के साथ 4 साल से लव अफेयर चल रहा है। लड़की की रविवार को बरात आनी थी।
शुक्रवार रातभर लड़की के साथ उसकी फोन पर बात हुई। इसके बाद शनिवार सुबह लड़की ने उसे फोन कर उनके पड़ोस के बंद मकान में बुलाया। इसी वक्त लड़की का भाई आया, जिसने उसके साथ मारपीट कर और उस पर कस्सी से वार किया। उसके परिवार के नौ लोगाें ने जबरदस्ती जहर पिला दिया।
लड़की की शुक्रवार को पास के गांव से बरात आनी थी। पूरी तैयारी हो चुकी थी। शनिवार को वर पक्ष की ओर से आपसी समझौते के तहत गांव में केवल चार लोग आए। लड़की की चचेरी बहन से उसकी शादी की गई। लड़की को पीजीआई में पड़ोसी लेकर आए थे। देर शाम उसको होश अाया।
लड़की के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि लड़की ने उन्हें पूरी कहानी बताई। बरात के आने से पहले लड़की की तेल उतरवाई की रस्म हुई थी। वह ऊपर चौबारे में बाल सुखा रही थी। इसी दौरान युवक आया और उसे जबरदस्ती दूसरे मकान में ले गया। जिस वक्त लड़की ने शोर मचाया तो उसने मुंह दबा दिया। फिर उसको जबरदस्ती सल्फास की गोली खिला दी।
युवक को आज वीटा प्लांट में नौकरी करनी थी ज्वाइन
युवक 12वीं पास है। शनिवार को 4 बजे वीटा प्लांट में नौकरी ज्वाइन करनी थी, लेकिन इससे पहले ही उसके साथ यह घटना घटित हो गई। थाना सदर इंचार्ज मंजीत मोर ने बताया कि युवक ने लड़की पक्ष के 9 लोगों पर उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की को डॉक्टरों ने अनफिट बताया, जिसके चलते उसके बयान नहीं हो पाए।