
उसकी शिकायत के आधार पर आयकर विभाग ने जांच-पड़ताल कर बैंक खाते की रकम और गौहरगंज, खनपुरा और भोपाल की कुछ जमीनें अटैच कर ली हैं। शिकायत पर जांच हुई तो पता चला महिला के नाम पर बैंक खाते में 10 लाख रुपए जमा हैं, जबकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। महिला का कहना है कि उसके नाम पर प्रापर्टी का लेनदेन हो रहा था और उसे इसकी जानकारी नहीं थी।
इसके अलावा अन्य परिजनों के नाम पर गौहरगंज में जमीन मिली, जिसकी पॉवर ऑफ अटार्नी बरामद हुई है। एक संपत्ति बेचने के बाद 70 लाख की रकम ब्रोकर और उसके पिता के नाम बैंक खाते में मिली। विभाग ने दोनों खातों की रकम सीज कर दी है। अन्य लेनदेन की जांच भी चल रही है। पति की मां और बहन के नाम पर भी तीन एकड़ जमीन पाई गई है। विभाग अज्ञात लोगों के नाम पर की गई संपत्ति की खरीद-फरोख्त का ब्योरा जुटा रहा है।