
ट्रैक e KYC
सदस्यो की सुविधा के लिए बेहतर “ट्रैक e KYC” सुविधा की शुरूआत की गई है। इससे आधार को यूएएन संख्या से जोडने की स्थिति और विशेष रूप से विवरण न मिलने की स्थिति में जानकारी मिलेगी।
ये सुविधा ईपीएफओ की वेबसाइट पर www.epfindia.gov.in>>Online Services>>e-KYC Portal>>Track eKYC लिंक पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।
इस सुविधा द्वारा ईपीएफओ सदस्य अपने यूएएन संख्या के साथ आधार को जोड़ने का विवरण आनलाइन जांच सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सदस्य को यूएएन संख्या देनी होगी। जिसके बाद सदस्य को “Track eKYC” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सदस्य को यूएएन संख्या के संबंध में वास्तविक विवरण प्राप्त होगा।