
जानकारी के मुताबिक छात्राओं ने मांग की कि एचओडी अच्छेलाल को पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छेलाल उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ भी ऐसे संवाद करते हैं तो स्तरीय नहीं होते। वे उन्हें अपने केबिन में बुलाते हैं। साथ ही यह पूछते हैं कि खाने में क्या बनाया है और वे उनके लिए खाना लाने के लिए भी कहते हैं। इसके अलावा अन्य आरोप भी लगाए गए।
ऑडियो क्लिप भी दी है
जानकारी के मुताबिक छात्राओं ने अच्छेलाल की ऑडियो क्लिप भी महिला सेल को दी है। उन्होंने यह भी बताया कि अच्छेलाल छुट्टी पर चले गए हैं, जब उन पर आरोप लगे हैं तो उन्हें छुट्टी पर कैसे जाने दिया गया। बीयू प्रशासन उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहा है। इस प्रकरण की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही। वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहीं।