
सौदान सिंह ने प्रभारी मंत्रियों के कामकाज के रवैये पर भी नाराजगी जताई। सिंह ने कहा- पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने निर्देश दिए थे कि सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मंत्री जिला मुख्यालय के अलावा ब्लाक स्तर तक जाएं।
कार्यकर्ता नाराज हैं, मंत्री उन्हे मनाने जाएं
कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ नाराजगी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, उसे दूर करें। उनके कामों प्राथमिकता से कराएं। कार्यकर्ताओं के बीच यदि मतभेद हैं, तो उसे सुलझाएं। उन्हें लटकाकर मत रखें। सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बात को ध्यान से सुनना चाहिए। यही कार्यकर्ता सही फीडबैक देता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत तथा सह संगठन महामंत्री अतुल राय सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों तथा महामंत्रियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्षों ने तीन महीनों का कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।