
क्या है गूगल लेंस?
गूगल लेंस को इस तरह से बनाया गया है कि यह विजुअल एनालिसिस के जरिए जरूरी जानकारी दे सके। इस फीचर की मदद से जब आपके फोन का कैमरा किसी चीज पर फोकस करेगा, तो एप उस संबंधित चीज की जानकारी आपको बताएगा।
इन खासियतों के बारे में भी जानें
गूगल लेंस की मदद से आप किसी भी चीज पर लगे बार कोड को स्कैन कर पाएंगे। गूगल लेंस की कई खासियतों में से एक इसका मोबाइल नंबर्स और दिशाओं को स्कैन करना है। इस फीचर में फोटो के आधार पर किताबें, म्यूजिक कवर और फिल्मों को सर्च करने का भी विकल्प है। इससे पहले गूगल पिक्सल 2 स्मार्टफोन से फोटो खींचते वक्त यह फीचर चीजों और लैंडमार्क को पहचान लेता है। अब ये फीचर सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मिलेगा।
IOS यूजर के लिए भी लॉन्च होगा फीचर
कंपनी के मुताबिक गूगल लेंस फीचर आईओएस यूजर के लिए भी रोल आउट होगा। आने वाले समय में गूगल अपने इस फीचर को एप्पल डिवाइस के लिए भी लॉन्च करेगी।