
कांग्रेस के प्रदेश सूत्रों के मुताबिक राजबब्बर ने अपने कुछ करीबी लोगों को ही अपने इस फैसले की जानकारी दी है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी किसी का नाम तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि आधिकारिक रूप से इसका ऐलान होने तक राजबब्बर अपने पद पर बने रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि उप्र में बदलाव पहले से तय है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बाबत कई बार संकेत दे चुके हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में भी उन्होंने बदलाव के संकेत दिए थे।
इस बीच राजबब्बर के इस्तीफे की खबर के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में चल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का नाम चर्चा में है।