
यही वजह है कि हम उन्हें शहजादा पुकारते हैं: भाजपा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, "कर्नाटक में रैली के दौरान राहुल गांधी ने वंदेमातरम को एक लाइन में खत्म करने का फरमान सुनाया। यही वजह है कि हम उन्हें 'शहजादा' कहकर पुकारते हैं। उनका हक जताने का जो भाव है, वह डराने वाला है। वे सोचते हैं कि यह देश उनके परिवार की संपत्ति है। वे अपनी इच्छा के अनुसार, राष्ट्र गीत में बदलाव कर सकते हैं। पात्रा ने कहा- यह कुछ नहीं है। यह सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता को दर्शता है।
कांग्रेस ने दी सफाई
भाजपा के आरोप पर कांग्रेस नेता बृजेश कल्पपा ने कहा कि कार्यक्रम में एक बार वंदेमातरम हो चुका था। ऐसे में दूसरी बार वंदेमातरम होने की बात पर राहुल गांधी ने उसे एक पंक्ति में ही समाप्त करने की बात कही। इसमें विवाद की कोई वजह नहीं है।
क्या है मामला?
भाजपा की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो कर्नाटक में कांग्रेस की एक रैली का है। वीडियो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी से वंदेमातरम के लिए खडे़ होने के लिए कहते हैं। इस पर राहुल गांधी बोले कि प्लीज इसे जल्दी कराइए।