
साजिदा नगर में रहने वाली महिला प्राइवेट काम करती है। पति की मौत के बाद उसने युवक से शादी की थी। सोमवार रात आरोपी पति ने महिला के साथ मारपीट की। महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने चली गई थी। इसी बीच युवक ने 13 साल की सौतेली के बेटी से ज्यादती की। उस समय आरोपी का दोस्त भी मौजूद था।
सुबह होने पर पिता काम पर चल गया तो दोस्त ने भी किशोरी को हवस का शिकार बनाया। दोस्त के जाने के बाद पीडि़ता ने यह बात मां को बताई। बाद में थाने पहुंची मां ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को होशंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका दोस्त फरार है, जिसे पकड़ने पुलिस दबिश दे रही हैं।