
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां नहीं है। वह अपने पिता के साथ शाहबाद डेयरी क्षेत्र में रहती है। पड़ोस में ही उसकी चाची रहती हैं, जो उसकी देखभाल करती थीं। उसकी चाची का मुकेश नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकेश पेशे से ट्रक ड्राइवर है। हादसा रविवार का है। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वहीं रेप का आरोपी फरार हो गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 506 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही दोनों पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
क्या हुआ घटनाक्रम
महिला ने अपनी भतीजी को बुलाकर जबरन शराब पिलाई, फिर अपने प्रेमी से उसका बलात्कार भी कराया। हादसे के बाद नाबालिग की हालत बिगड़ गई। पिता ने अपनी बेटी को खून से लथपथ देखा तो तुरंत उसे लेकर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। अस्पातल में डॉक्टरों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। डॉक्टरों ने 24 घंटे तक पीड़िता को अस्पताल में भर्ती रखा। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।