
प्रदेश के सभी स्कूलों में बढ़ते तापमान के चलते दोपहर एक बजे से पहले स्कूलों की छुट्टी करनी होगी। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार से आदेश प्रभावी होगा। इसके अलावा इंदौर में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की कक्षाएं शुक्रवार से सुबह साढ़े 7 बजे से 12 बजे तक लगायी गई। इसी तरह जिले की आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय सुबह 8 बजे से कर दिया गया है।
बता दें कि स्कूलों का समय निर्धारित करने का अधिकार सभी जिलों के कलेक्टरों को दे दिया है। इससे पहले भी यह अधिकार कलेक्टरों के पास था परंतु बीच में लोक शिक्षण संचालनालय ने यह अधिकार अपने पास सुरक्षित कर लिया था। सरकारी स्कूलों के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण छात्र परेशान हैं। कई स्कूलों में पेयजल के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं हैं।